ICC T20 World Cup 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी को लेकर दी ये खास सलाह, यहां पढ़ें पूरी खबर

सहवाग ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ओपन नहीं करना चाहिए, बल्कि उनकी जगह पर केएल राहुल को पारी की शुरूआत करनी चाहिए क्योंकि राहुल मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में हैं. आईपीएल 2021 में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाया हैं. राहुल ने पंजाब किंग्स की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के मुकाबलों 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. बुधवार को टीम इंडिया (Team India) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी नई जर्सी (Jersey) को लॉन्च किया. टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली (Virat kohli) को लेकर बड़ा बयान किया हैं. T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का हुआ अनावरण- देखें तस्वीर

सहवाग ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ओपन नहीं करना चाहिए, बल्कि उनकी जगह पर केएल राहुल को पारी की शुरूआत करनी चाहिए क्योंकि राहुल मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में हैं. आईपीएल 2021 में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाया हैं. राहुल ने पंजाब किंग्स की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल को ओपन करना चाहिए. आईपीएल में विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकले है.

सहवाग ने कहा है कि अगर मैं इंडियन सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होता तो विराट कोहली को  यही सलाह देता कि वो पारी की शुरूआत ना करें और तीसरे नंबर पर खेलें. अगर केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं तो टीम को काफी फायदा होगा. सभी बड़े कप्तान सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और धोनी को भी कुछ लोग आकर कोई सलाह देते थे तो वो उस बारे में सोचते थे.

आईपीएल 2021 में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी की और 13 मुकाबलों में उन्होंने 626 रन बनाए हैं. भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप 2 में है, जिसमें पाकिस्तान की टीम भी शामिल है. भारत का पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को मुकाबला होना है. दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट