ICC T20 World Cup 2021 Schedule: आज से शुरू हो रहा हैं टी20 वर्ल्ड कप का महासंग्राम, यहां जानें पूरा शेड्यूल, कब-किससे भिड़ेंगी टीमें

बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन ट्रॉफी के लिए सिर्फ 12 टीमें ही आमने-सामने होंगी. आठ टीमों ने टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई किया है. बाकी के 8 टीमों के बीच चार स्थानों के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे.

टी20 विश्व कप (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के मुकाबलों आज यानी रविवार से शुरू हो रहे हैं. ये मुकाबले 14 नवंबर तक ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह टी20 विश्व कप का सातवां संस्करण हैं. T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में इन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, मचा सकते हैं कोहराम

बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन ट्रॉफी के लिए सिर्फ 12 टीमें ही आमने-सामने होंगी. आठ टीमों ने टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई किया है. बाकी के 8 टीमों के बीच चार स्थानों के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 5 साल बा्द हो रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2016 में भारत में हुआ था जिसमें वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी थी.

क्वालीफाइंग मैचों का शेड्यूल

 तारीखा  किन टीमों की भिड़ंत  समय  स्थान
 17 अक्टूबर  ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी  दोपहर 3:30 बजे  मस्कट
 17 अक्टूबर  बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड शाम 7:30 बजे  मस्कट
 18 अक्टूबर  आयरलैंड बनाम नीदरलैंड्स  दोपहर 3:30 बजे  अबुधाबी
 18 अक्टूबर   श्रीलंका बनाम नामीबिया शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 19 अक्टूबर  स्कॉटलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी  दोपहर 3:30 बजे  मस्कट
 19 अक्टूबर  ओमान बनाम बांग्लादेश शाम 7:30 बजे  मस्कट
 20 अक्टूबर  नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स  दोपहर 3:30 बजे  अबुधाबी
 20 अक्टूबर  श्रीलंका बनाम आयरलैंड शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 21 अक्टूबर  बांग्लादेश बनाम पापुआ न्यू गिनी  दोपहर 3:30 बजे   मस्कट
 22 अक्टूबर  ओमान बनाम स्कॉटलैंड शाम 7:30 बजे   मस्कट
 22 अक्टूबर   नामीबिया बनाम आयरलैंड  दोपहर 3:30 बजे  शारजाह
 22 अक्टूबर  श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स शाम 7:30 बजे  शारजाह

क्वालीफाइंग मुकाबलों के बाद सुपर12 शुरू होगा. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में युवा भारतीय खिलाड़ी कोहराम बचाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआती दौर के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है. वहीं, ग्रुप 2 में भारत पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें हैं. सुपर 12 राउंड में हर टीम के कुल मैच मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी.

सुपर-12 राउंड में ग्रुप-1 के मुकाबले

तारीख  किन टीमों के बीच टक्कर  समय  स्थान
 23 अक्टूबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका  दोपहर 3:30 बजे  अबुधाबी
 23 अक्टूबर   इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज शाम 7:30 बजे  दुबई
 24 अक्टूबर  ए-1 बनाम बी-2  दोपहर 3:30 बजे  शारजाह
 26 अक्टूबर  दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज  दोपहर 3:30 बजे  दुबई
 27 अक्टूबर  इंग्लैंड बनाम बी-2  दोपहर 3:30 बजे  अबुधाबी
 28 अक्टूबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम ए-1 शाम 7:30 बजे  दुबई
 29 अक्टूबर   वेस्टइंडीज बनाम बी-2  दोपहर 3:30 बजे  शारजाह
 30 अक्टूबर   दक्षिण अफ्रीका बनाम ए-1  दोपहर 3:30 बजे  शारजाह
 30 अक्टूबर   इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 7:30 बजे  दुबई
 1 नवंबर  इंग्लैंड बनाम ए-1 शाम 7:30 बजे  शारजाह
 2 नवंबर  दक्षिण अफ्रीका बनाम बी-2  दोपहर 3:39 बजे  अबुधाबी
 4 नवंबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम बी-2  दोपहर 3:30 बजे  दुबई
 4 नवंबर  वेस्टइंडीज बनाम ए-1 शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 6 नवंबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज  दोपहर 3:30 बजे  अबुधाबी
6 नवंबर  इंग्लैंड दक्षिण बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 7:30 बजे  शारजाह

सुपर-12 राउंड में ग्रुप-2 के मुकाबले

 तारीख  किन टीमों के बीच मुकाबला  समय  स्थान
 24 अक्टूबर  भारत बनाम पाकिस्तान शाम 7:30 बजे  दुबई
 25 अक्टूबर  अफगानिस्तान बनाम बी-1 शाम 7:30 बजे  शारजाह
 26 अक्टूबर  पाकिस्ता बनाम न्यूजीलैंड शाम 7:30 बजे  शारजाह
 27 अक्टूबर  बी-1 बनाम बी-2 शाम 7:30 बजे  अबू धाबी
 29 अक्टूबर  अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान शाम 7:30 बजे  दुबई
 31 अक्टूबर  अफगानिस्तान बनाम ए-2  दोपबर 3:30 बजे  अबू धाबी
 31 अक्टूबर  भारत बनाम न्यूजीलैेंड शाम 7:30 बजे  दुबई
 2 नवंबर  पाकिस्तान बनाम ए-2 शाम 7:30 बजे  अबू धाबी
 3 नवंबर  न्यूजीलैंड बनाम बी-1  दोपबर 3:30 बजे  दुबई
 3 नवंबर  भारत बनाम अफगानिस्तान शाम 7:30 बजे  अबू धाबी
 5 नवंबर  न्यूजीलैंज बनाम ए-2  दोपबर 3:30 बजे  शारजाह
 5 नवंबर  भारत बनाम बी-1 शाम 7:30 बजे  दुबई
 7 नवंबर  पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान  दोपबर 3:30 बजे  अबू धाबी
 7 नवंबर  पाकिस्तान बनाम ए-2 शाम 7:30 बजे  शारजाह
 8 नवंबर  भारत बनाम ए-2 शाम 7:30 बजे   दुबई

नॉकआउट मुकाबले

 तारीख  मुकाबला  समय  स्थान
 10 नवंबर  पहला सेमीफाइलन  शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 11 नवंबर  दूसरा सेमीफाइनल शाम 7:30 बजे  दुबई
 14 नवंबर  फाइनल शाम 7:30 बजे  दुबई

टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी.  तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Scorecard: माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को महज 91 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\