ICC T20 World Cup 2021 IND vs PAK: हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

बता दें कि टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) सुपर 12 का आगाज आज से शुरू हो गया हैं. कल भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला हैं. हर कोई इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं. ये दोनों ही टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के आमने-सामने आती हैं. इस बड़े मुकाबले से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.  भारत टी20 विश्‍व कप का पहला खिताब जीतने वाला देश है. कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया के पास पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका भी होगा. ICC T20 World Cup 2021: टी 20 क्रिकेट में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मचाया है कोहराम, यहां देखें आंकड़े

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान एक अच्छी टीम है. वो हमेशा से ही बढ़िया प्रदर्शन करते आ रही है. हम पाकिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते हैं और इस मैच को भी उसी तरह खेलेंगे जैसे हम बाकी टीमों के खिलाफ खेलने वाले हैं. हम रिकॉर्ड को देखकर नहीं उतरेंगे और टीम इस बात पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देती.

किंग कोहली ने आगे कहा कि हार्दिक पांड्या ने पहले से काफी ज्यादा रिकवर कर लिया है और अब वो पूरी तरह फिट हैं.  हार्दिक हर मैच में दो ओवर कर सकते हैं और हम उनकी गेंदबाजी को लेकर ज्यादा चिंता नहीं कर रहे हैं. टीम इंडिया आजतक वर्ल्ड कप में कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं हारी है और आगामी मुकाबले में भी वो अपनी इस बढ़त को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरेगी.

बता दें कि टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी.  तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड