ICC ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप के 12 वेन्यू पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जानिए किन मैदानों पर भारत का पलड़ा भारी
भारतीय टीम को इस बार दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों के साथ-साथ जिम्बाब्वे और नामीबिया की परिस्थितियों के अनुसार भी खुद को ढालना होगा. हालांकि, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अन्य अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी भारत की सबसे बड़ी ताकत होगी. अगर टीम अपने पुराने रिकॉर्ड से सीख लेकर प्रदर्शन करती है.
आईसीसी विश्व कप (Photo Credit: X Formerly Twitter)
ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा. इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं. भारतीय क्रिकेट टीम 2023 विश्व कप फाइनल की हार को पीछे छोड़कर इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि जिन 12 मैदानों पर वर्ल्ड कप खेला जाएगा, वहां टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है. ICC ODI World Cup 2027: कब और कहां खेला जाएगा अगला वनडे क्रिकेट विश्व कप? यहां जानें भाग लेने वाली टीमें समेत सारे डिटेल्स
किन 12 वेन्यू पर खेला जाएगा ODI World Cup 2027?
जिम्बाब्वे के मैदानों पर भारत का रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. हरारे और बुलावायो में भारत ने अधिकांश मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि विक्टोरिया फॉल्स में टीम ने अब तक कोई वनडे नहीं खेला है.
मैदान
मैच
जीत
हार
बेनतीजा/टाई
हरारे स्पोर्ट्स क्लब
21
17
3
0
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
6
5
1
0
फाले मोसी-ओआ-तुन्या स्टेडियम
0
0
0
0
नामीबिया में भारत का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका
वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केप टाउन
किंग्समीड, डरबन
सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहा
मंगांग ओवल, ब्लोमफोन्टेन
बोलैंड पार्क, पार्ल
बफेलो पार्क, ईस्ट लंदन.
जिम्बाब्वे
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स.
नामीबिया
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक.
भारत ने अब तक नामीबिया में कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है.
मैदान
मैच
जीत
हार
बेनतीजा/टाई
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
0
0
0
0
दक्षिण अफ्रीका के मैदानों पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भारत ने सबसे अधिक वनडे मुकाबले खेले हैं. कुछ मैदानों पर टीम का रिकॉर्ड शानदार है, जबकि कुछ स्थानों पर उसे संघर्ष करना पड़ा है.
मैदान
मैच
जीत
हार
बेनतीजा/टाई
वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
6
2
4
0
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
6
4
1
1
न्यूलैंड्स, केप टाउन
5
2
3
0
किंग्समीड, डरबन
7
1
5
1
सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहा
7
2
5
0
मंगांग ओवल, ब्लोमफोन्टेन
2
0
2
0
बोलैंड पार्क, पार्ल
4
1
3
0
बफेलो पार्क, ईस्ट लंदन
3
1
2
0
किन मैदानों पर भारत का पलड़ा सबसे मजबूत?
अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो सेंचुरियन और हरारे भारत के लिए सबसे सफल मैदान रहे हैं. सेंचुरियन में भारत ने 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि हरारे में 21 में से 17 मैच अपने नाम किए हैं. दूसरी ओर डरबन, सेंट जॉर्ज पार्क और ब्लोमफोन्टेन ऐसे मैदान हैं, जहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है.
2027 वर्ल्ड कप में क्या रहेगा भारत के लिए सबसे बड़ा चुनौती?
भारतीय टीम को इस बार दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों के साथ-साथ जिम्बाब्वे और नामीबिया की परिस्थितियों के अनुसार भी खुद को ढालना होगा. हालांकि, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अन्य अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी भारत की सबसे बड़ी ताकत होगी. अगर टीम अपने पुराने रिकॉर्ड से सीख लेकर प्रदर्शन करती है, तो 2027 में तीसरी बार वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है.