ICC ODI World Cup 2027: आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर?

आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट साल 2027 में खेला जाएगा, जब वनडे विश्व कप का आयोजन होगा. भले ही टी20 विश्व कप भी अब नियमित अंतराल पर होता है, लेकिन वनडे विश्व कप की प्रतिष्ठा अलग ही मानी जाती है. कई दिग्गज खिलाड़ी इसे जीतने को अपने करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य मानते हैं.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 भले ही अगले साल खेला जाना हो, लेकिन इसकी जंग अभी से काफी दिलचस्प होती जा रही है. इस बार टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमें जगह बनाएंगी, इसे लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है और यही वजह है कि अंकतालिका और रैंकिंग के समीकरण लगातार चर्चा में बने हुए हैं. खास बात यह है कि मौजूदा स्थिति को देखें तो एक दो बार की विश्व चैंपियन टीम के इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी नजर आ रहा है. हालांकि अंतिम सूची जारी होने में अभी समय है और तब तक कई बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं, लेकिन फिलहाल के हालात ने फैंस की चिंता जरूर बढ़ा दी है. ICC ODI World Cup 2027: कब और कहां खेला जाएगा अगला वनडे वर्ल्ड कप? 14 टीमों के साथ फिर से हो रही इस पुराने फॉर्मेट की वापसी

चार साल बाद खेला जाता है वनडे विश्व कप

आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट साल 2027 में खेला जाएगा, जब वनडे विश्व कप का आयोजन होगा. भले ही टी20 विश्व कप भी अब नियमित अंतराल पर होता है, लेकिन वनडे विश्व कप की प्रतिष्ठा अलग ही मानी जाती है. कई दिग्गज खिलाड़ी इसे जीतने को अपने करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य मानते हैं.

तीन देशों में होगा आयोजन

अगला वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर के बीच खेला जा सकता है. हालांकि अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. इस बार कुल 14 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जो पिछले संस्करण से ज्यादा हैं.

मेजबानों को मिली सीधी एंट्री

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के चलते सीधे एंट्री मिल गई है. वहीं नामीबिया को क्वालीफायर खेलकर अपनी जगह बनानी होगी, क्योंकि वह आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है. इसके अलावा अन्य टीमों का चयन आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर होगा.

वेस्टइंडीज पर मंडरा रहा खतरा

मौजूदा रैंकिंग के अनुसार बांग्लादेश और वेस्टइंडीज टॉप-8 से बाहर चल रहे हैं. आईसीसी के नियमों के मुताबिक मार्च 2027 तक जो टीमें टॉप-8 में रहेंगी, उन्हें सीधे विश्व कप में एंट्री मिलेगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर खेलना होगा. ऐसे में फिलहाल के समीकरण देखें तो वेस्टइंडीज की टीम के बाहर होने का खतरा ज्यादा नजर आ रहा है.

दो बार की चैंपियन टीम पर संकट

वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था और एक समय क्रिकेट पर उसका दबदबा था. 1983 में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इसके बाद से वह खिताब नहीं जीत सकी. अब हालत यह है कि टीम के टूर्नामेंट में खेलने पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं.

हालांकि अभी समय बाकी है और वेस्टइंडीज के पास वापसी का मौका है. अगर टीम आने वाले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर टॉप-8 में जगह बना लेती है तो वह सीधे क्वालीफाई कर सकती है. वहीं अगर वेस्टइंडीज ऊपर आती है तो बांग्लादेश के बाहर होने की संभावना बन सकती है. ऐसे में आने वाले महीनों में इस रेस का रोमांच और बढ़ने वाला है.

Share Now