ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास में इस टीम ने जीते सबसे ज्यादा मुकाबले, जानें किस पायदान पर है टीम इंडिया

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम ( Photo Credit: BCCI/Twitter)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. AUS vs NED Warm-Up Match: वार्म-अप मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने की घातक गेंदबाजी, नीदरलैंड के खिलाफ ली हैट्रिक

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी पहली बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जो अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल करना चाहेंगे.

बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीते है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 94 में 69 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि 23 मुकाबले हारे हैं. 1 टाई और 1 बेनतीजा रहा हैं.

टीम इंडिया ने जीते हैं 53 मैच

वनडे वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड दूसरी सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम है. न्यूजीलैंड ने 89 में से 54 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि 33 मुकाबले हारे हैं. वहीं, 1 मुकाबला टाई और 1 बेनतीजा रहा हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया है. टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में अबतक कुल 84 में से 53 मुकाबले जीते हैं. 29 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा हैं. जबकि 1 मैच टाई और 1 बेनतीजा रहा हैं. इसके बाद चौथे पायदान पर इंग्लैंड ने 83 में 48, पांचवें पर पाकिस्तान ने 79 में से 45, छठे पर वेस्टइंडीज ने 80 में से 43, सातवें पर साउथ अफ्रीका ने 38 मैच जीते हैं.

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन

बता दें कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं और 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं. वनडे वर्ल्ड कप में किसी भी अन्य टीम ने टीम इंडिया को 5 से अधिक बार नहीं हराया है. दोनों टीमें अब तक 3 नॉक-आउट वर्ल्ड कप मैचों में भिड़ चुकी हैं. जहां 2003 के फाइनल और 2015 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया था, तो वहीं टीम इंडिया ने 2011 के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड