क्रिकेट

AUS vs NED Warm-Up Match: वार्म-अप मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने की घातक गेंदबाजी, नीदरलैंड के खिलाफ ली हैट्रिक

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले 5वें वार्म-अप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने नीदरलैंड के खिलाफघातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली हैं. बारिश के कारण मुकाबले देरी से शुरू हुआ. ऐसे में ओवर्स में कटौती हुई और दोनों टीमों को 23-23 ओवर खेलने का मौका दिया गया.

AUS vs NED Warm-Up Match: वार्म-अप मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने की घातक गेंदबाजी, नीदरलैंड के खिलाफ ली हैट्रिक
मिचेल स्टार्क (Photo Credit: X/Johns)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले 5वें वार्म-अप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने नीदरलैंड के खिलाफघातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली हैं. बारिश के कारण मुकाबले देरी से शुरू हुआ. ऐसे में ओवर्स में कटौती हुई और दोनों टीमों को 23-23 ओवर खेलने का मौका दिया गया. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की शुरुआत निराशाजनक रही. पहले ओवर की 5वीं गेंद पर मिचेल स्टार्क ने नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉउड को एलबीडब्लू आउट किया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने वेस्ले बर्रेसी को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद तीसरा ओवर करने आए मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर बास डी लीडे को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की. नीदरलैंड के ये तीनों ही बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके और सभी गोल्डन डक का शिकार हुए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).