ICC ODI World Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ कुछ ऐसा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के शानदार आंकड़े
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था. रोहित शर्मा ने अब तक इस टीम के खिलाफ 51 मुकाबले खेले हैं. इसकी 49 पारियों में 46.50 की औसत से 1,860 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा की स्ट्राइक रेट 94.36 की रही है. इस दौरान रोहित शर्मा ने 6 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.
मुंबई: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) में टीम इंडिया (Team India) अबतक कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया लगातार 6 मुकाबले जीत चुकी है. 29वें मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की पारी खेली. जहां रोहित शर्मा ने टीम को तेज शुरूआत दिलाई, लेकिन दूसरे छोर पर शुभमन गिल (Shubman Gill), विराट कोहली (Virat Kohli) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) सस्ते में पवेलियन लौट गए. ऐसे में रोहित ने संभलकर बल्लेबाजी की. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना लिया.
इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आज रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा हैं. इस बार वर्ल्ड कप में मैच कराने के फॉरमेट में बदलाव किया गया है. पहले सभी टीमों को दो खेमें में बांटा जाता था, लेकिन इस साल सभी टीमों का सभी के साथ एक-एक मुकाबला होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आज कांटे की टक्कर होगी. ICC ODI World Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ कुछ ऐसा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें 'बूम-बूम' के दिलचस्प आंकड़े
'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. ईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 43 चौके लगाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा 10 चौके लगाए और इसी वजह से वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए.
श्रीलंका के खिलाफ ऐसा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था. रोहित शर्मा ने अब तक इस टीम के खिलाफ 51 मुकाबले खेले हैं. इसकी 49 पारियों में 46.50 की औसत से 1,860 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा की स्ट्राइक रेट 94.36 की रही है. इस दौरान रोहित शर्मा ने 6 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा की सबसे बड़ी पारी 264 रन भी श्रीलंका के खिलाफ ही आई थी. रोहित शर्मा ने 208* रनों की पारी भी श्रीलंका के खिलाफ ही खेली थी.
मौजूदा वर्ल्ड कप में ऐसा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं. रोहित शर्मा ने 6 मुकाबलों की 6 पारियों में 66.33 की उम्दा औसत के साथ 398 रन बनाने में सफल रहे हैं. रोहित शर्मा की स्ट्राइक रेट 119.16 की रही है. रोहित शर्मा ने इस दौरान 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

