ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले आग उगल रहा हैं रोहित शर्मा का बल्ला, यह अनोखा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा का फिर से वही रूप सभी फैंस को नजर आया. साल 2023 में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने अब तक टीम इंडिया को ज्यादातर मैचों में अच्छी शुरुआत देने का काम किया. इससे मध्यक्रम पर दबाव काफी कम दिखाई दिया है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. ICC World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए सभी 10 टीमों का हुआ ऐलान, जानें किस टीम में है कौन सा खिलाड़ी शामिल

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने से पहले टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. इस साल रोहित शर्मा अब तक 650 से अधिक रन बना चुके हैं. इस दौरान रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट भी 110 का रहा है. टीम इंडिया के लिए साल 2019 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने बल्ले से काफी अहम भूमिका निभाई थी. इस बार घरेलू जमीन पर होने वाले मेगा इवेंट में रोहित शर्मा से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद सभी फैंस को है. रोहित शर्मा ने अब तक इस साल 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.62 के औसत से 658 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 6 अर्धशत और 1 शतक भी निकल चुका है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा का फिर से वही रूप सभी फैंस को नजर आया. साल 2023 में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने अब तक टीम इंडिया को ज्यादातर मैचों में अच्छी शुरुआत देने का काम किया. इससे मध्यक्रम पर दबाव काफी कम दिखाई दिया है.

बता दें कि टीम इंडिया को साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदार माना जा रहा है. रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान भी यह मेगा टूर्नामेंट काफी अहम साबित होने वाला है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 17 पारियों में 65.20 के औसत से 978 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 6 शतक और 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड