क्रिकेट

ICC Men's Player of the Month: आईसीसी ने मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए क्रिस वोक्स समेत इन खिलाड़‍ियों को किया नॉमिनेट

वहीं क्रिस वोक्स ने श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम में वापसी की और श्रृंखला के शेष भाग में शानदार गेंदबाजी की. पांच में से तीन टेस्ट मैच खेलते हुए, वोक्स ने एशेज 2023 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का ताज भी अपने नाम किया

ICC Men's Player of the Month: आईसीसी ने मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए क्रिस वोक्स समेत इन खिलाड़‍ियों को किया नॉमिनेट
जैक क्रॉली, क्रिस वोक्स (Photo Credit: Twitter/@mufaddal_vohra)

एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जैक क्रॉली और क्रिस वोक्स के साथ-साथ नीदरलैंड के युवा खिलाड़ी बास डी लीडे को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (जुलाई) अवार्ड के लिए चुना गया है. आईसीसी ने जुलाई के लिए मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है. लिस्ट में एशेज सीरीज में इंग्लैंड की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज जैक क्रॉली और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स शामिल हैं. जबकि तीसरा नाम नीदरलैंड्स के डी लीडे का है. यह भी पढ़ें: महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए एश्ले गार्डनर समेत ये खिलाड़ी हुई नॉमिनेट

जैक क्रॉली एशेज 2023 में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, विशेष रूप से ओल्ड ट्रैफर्ड में उनकी 189 रन की पारी हमेशा यादगार रहेगी.

वहीं क्रिस वोक्स ने श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम में वापसी की और श्रृंखला के शेष भाग में शानदार गेंदबाजी की. पांच में से तीन टेस्ट मैच खेलते हुए, वोक्स ने एशेज 2023 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का ताज भी अपने नाम किया.

नीदरलैंड के डी लीडे ने जिम्बाब्वे में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद हर कोई उनकी सराहना कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).