ICC CWC 2019: विराट कोहली 2 मैचों के लिए हो सकते हैं बैन, जानें वजह
वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत दूसरी टीम बन गई है, लेकिन इस मैच के दौरान कप्तान कोहली को अत्यधिक अपील करने के कारण ICC की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोपी पाया गया है, जिसके कारण उनके उपर 2 मैचों का बैन भी लग सकता है.
IND vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 40वें मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 28 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया किया. जी हां वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत दूसरी टीम बन गई है, लेकिन इस मैच के दौरान कप्तान कोहली को अत्यधिक अपील करने के कारण ICC की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोपी पाया गया है, जिसके कारण उनके उपर 2 मैचों का बैन भी लग सकता है.
जी हां बता दें कि बांग्लादेश की पारी के दौरान 12वां ओवर भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) फेंक रहे थे. उनकी एक गेंद बांग्लादेशी खिलाड़ी सौम्य सरकार (Soumya Sarkar) के बल्ले से टकराकर पैड पर लगी. भारतीय टीम को लगा कि गेंद पहले पैड से टकराई है. इस पर भारतीय खिलाड़ियों ने आउट की अपील की, लेकिन ग्राउंड अम्पायर ने इसे नॉट आउट करार दिया.
यह भी पढ़ें- अंबाती रायडू ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्ट नहीं होने से थे नाराज
इसके बाद कप्तान कोहली ने इस फैसले के खिलाफ रिव्यू लिया जिसमें दिखाया गया कि गेंद सरकार के बल्ले और पैड दोनों से टकराई थी. बाद में कोहली ने भी इसे मान लिया. लेकिन अब उन्हें अत्यधिक अपील करने के चलते ICC की आचार संहिता के लेबल-1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया जा रहा है.
बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भी विराट कोहली पर इसी वजह से जुर्माना लगा था. उस मैच में उन पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

