ICC Cricket World Cup 2019: मार्कस स्टोइनिस ने दिया बड़ा बयान, कहा- स्मिथ और वार्नर के टीम में आने से हमारी वर्ल्ड में दावेदारी मजबूत हुई है.

ऑस्ट्रेलिया को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के खिताब का दावेदार माना जा रहा है. पांच बार की चैम्पियन ने आगामी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एवं डेविड वार्नर (David Warner) को भी जगह दी है.

मार्कस स्टोइनिस (Photo Credits: Twitter)

ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के खिताब का दावेदार माना जा रहा है. पांच बार की चैम्पियन ने आगामी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एवं डेविड वार्नर (David Warner) को भी जगह दी है. हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के आने से खिताब पर ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी और मजबूत हुई है. 'क्रिकइंफो' ने स्टोइनिस के हवाले से बताया, "इससे टीम को बहुत फायदा होगा. पिछले तीन-चार महीनों में अन्य खिलाड़ियों ने भी आगे आकर जिम्मेदारी ली है और हमने लगातार जीत दर्ज की है."

स्टोइनिस ने कहा, "मैं समझता हूं कि सभी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. आठ जीत और वो भी घर से बाहर, मैं समझता हूं कि यह हमारे लिए बहुत महत्पूर्ण है. हमें इसकी जरूरत थी. पिछले एक साल में हमने कई मुकाबले गंवाए. यह समय अच्छा है, मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी पर भरोसा करना शुरू कर दिया है और हमने एक टीम के रूप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: अमित मिश्रा ने कहा- दिल्ली किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं

स्टोइनिस फिलहाल, इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए खेल रहे हैं. विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच एक जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े