ICC CWC 2019: क्रिकेट से दूर रोहित शर्मा ने अपनी बेटी और वाइफ के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये खास तस्वीर
रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. जिसमें वह क्रिकेट से दुर अपने फैमिली को समय देते हुए नजर आ रहे हैं. शर्मा ने इस तस्वीर में एक हाथ में अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिया है वहीं दूसरे हाथ से अपनी वाइफ को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.
ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए बेहद सुखद चल रहा है. जी हां रोहित शर्मा ने जहां अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया वहीं उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक और फिर पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की शानदार पारी खेली.
इसी बीच रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक फोटो शेयर किया है. जिसमें वह क्रिकेट से दुर अपने फैमिली को समय देते हुए नजर आ रहे हैं. शर्मा ने इस तस्वीर में एक हाथ में अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिया है वहीं दूसरे हाथ से अपनी वाइफ को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि टीम इंडिया को अपना अगला मैच शनिवार यानि 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है. यह मैच रोज बाउल (Rose Bowl) मैदानमें खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

