ICC Cricket World Cup 2019: खून निकलने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिलाने का प्रयास कर रहे थे धोनी, सोशल मीडिया पर लोगों ने सराहा

रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. अब मैच से धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में धोनी मैदान पर खून थूकते हुए नजर आ रहे हैं.

एम एस धोनी (Photo Credits: Twitter)

रविवार को इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेले गए  मैच  में भारत (India) को हार का सामना करना पड़ा था.रोहित शर्मा की शतकीय पारी भी भारत को जीत दिलाने में नाकामयाब रही थी. हार के बाद एम एस धोनी (MS Dhoni) और केदार जाधव को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था. फैंस इस बात से नाराज थे कि धोनी और जाधव ने मैच के अंतिम ओवर्स में इतना धीमा खेल क्यों दिखाया. अब मैच से धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में धोनी मैदान पर खून थूकते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, मैच के दौरान धोनी को अंगूठे पर चोट लग गई थी. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस धोनी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- Live Cricket Streaming of India vs Bangladesh ICC World Cup 2019: भारत बनाम बांग्लादेश के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

आपको बता दें कि आज विश्व कप में भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है. बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में ये मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. भारत की तरफ से रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पारी की शुरुआत की है. अगर भारत आज का मुकाबला जीतता है तो टीम सेमीफाइनल्स में प्रवेश कर लेगी

 

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड