ICC Cricket World Cup 2019: पहली बार कोहली के नेतृत्व में जा रही है ऐसी टीम, टूर्नामेंट जीतने की संभावना ज्यादा

भारत ने विश्व कप में अब तक अपनी सबसे उम्रदराज टीम उतारी है जो ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सबसे अधिक अनुभवी टीम के रूप में भी आगाज करेगी....

टीम इंडिया (Photo Credits: IANS)

ICC Cricket World Cup 2019:  भारत ने विश्व कप में अब तक अपनी सबसे उम्रदराज टीम उतारी है जो ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सबसे अधिक अनुभवी टीम के रूप में भी आगाज करेगी. भारतीय टीम की औसत उम्र 29.53 वर्ष है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (37 साल) सबसे अधिक उम्र के जबकि कुलदीप यादव (24 साल) सबसे कम उम्र के खिलाड़ी शामिल हैं. विश्व कप में भाग ले रही दस टीमों में श्रीलंका (29.9) और दक्षिण अफ्रीका (29.5) के बाद भारतीय टीम सबसे अधिक उम्रदराज है.

लेकिन अगर 1975 से अब तक की भारतीय टीमों पर गौर किया जाए तो विराट कोहली की टीम उम्र के मामले में पिछली सभी टीमों को पीछे छोड़ देती है. इससे पहले भारत ने विश्व कप में सबसे उम्रदराज टीम 2011 में उतारी थी जिसकी औसत उम्र 28.3 वर्ष थी. धोनी की अगुवाई वाली यह टीम विश्व चैंपियन बनी थी.

यह भी पढ़ें: ICC Cricket World Cup 2019: पूरे दम से खेले तो तीसरा खिताब लेकर आएंगे: रवि शास्त्री

तो क्या कोहली की टीम 2011 का इतिहास दोहराएगी क्योंकि 1983 में कपिल देव की अगुवाई वाली टीम भी भारत की तब तक की सबसे उम्रदराज (औसत उम्र 27.10) टीम थी. कपिल की इस टीम ने विश्व कप जीता था. गौरतलब है कि 1975 की टीम की औसत उम्र 26.8 और 1979 की टीम की 26.6 वर्ष थी. कपिल की 1987 की टीम की औसत उम्र 26.2 थी.

मोहम्मद अजहरूद्दीन के नेतृत्व वाली 1992 की टीम की औसत उम्र केवल 25.4 थी जो अब तक की भारत की सबसे युवा टीम थी लेकिन उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. वर्तमान विश्व कप में सबसे कम औसत उम्र बांग्लादेश की टीम (औसत उम्र 27.27) की है. अफगानिस्तान (27.40) भी उससे अधिक पीछे नहीं है. पाकिस्तान की टीम 27.33 वर्ष औसत उम्र के साथ तीसरे स्थान पर है.

अब जबकि सभी टीमों ने अपने अंतिम 15 खिलाड़ी तय कर दिये हैं तब दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर (40 साल) विश्व कप में भाग लेने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी होंगे. अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान (18 साल) सबसे कम उम्र में विश्व कप में अपना जलवा दिखाएंगे. धोनी विश्व कप के सबसे अनुभवी क्रिकेटर हैं. उन्होंने भारत की तरफ से 338 वनडे (कुल 341) मैच खेले हैं.

उनके अलावा किसी भी अन्य खिलाड़ी ने 300 वनडे मैच नहीं खेले हैं. असल में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर 1573 वनडे मैच खेल हैं और इस मामले में कोहली की टीम सभी टीमों से काफी आगे हैं. भारत की तरफ से धोनी के अलावा कोहली (227), रोहित शर्मा (206), रविंद्र जडेजा (151), शिखर धवन (128) और भुवनेश्वर कुमार (105) ने भी 100 से अधिक वनडे खेले हैं.

भारत के बाद बांग्लादेश की टीम का नंबर आता है जिसके सभी खिलाड़ियों के कुल मैचों की संख्या 1341 बैठती है. उसकी तरफ से कप्तान मशरेफी मुर्तजा (207), मुशफिकुर रहीम(205), शाकिब अल हसन (198) और तमीम इकबाल (193) ने सर्वाधिक मैच खेले हैं. धोनी के बाद क्रिस गेल विश्व कप में भाग लेने वाले दूसरे सबसे अधिक अनुभवी खिलाड़ी हैं. इस 39 वर्षीय क्रिकेटर ने अब तक 289 मैच खेले हैं. गेल उम्र के मामले में भी ताहिर के बाद सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Preview: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी