ICC Cricket World Cup 2019: केविन पीटरसन को वेस्टइंडीज से चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद

इंग्लैंड (England) के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) को उम्मीद है कि पूर्व विश्व विजेता वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इस विश्व कप में सभी को चौंका सकती है.

वेस्टइंडीज टीम (Photo Credits: Getty Image)

ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड (England) के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) को उम्मीद है कि पूर्व विश्व विजेता वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इस विश्व कप में सभी को चौंका सकती है. 1975 और 1979 में लगातार दो विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस 12वें विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 31 मई को पाकिस्तान के साथ नॉटिंघम में खेलेगी. टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व कप अभ्यास मैच में 421 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. टीम के प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट के पंडितो का मानना है कि कैरेबियाई टीम इस टूर्नामेंट में 500 रन भी बना सकती है.

पीटरसन ने आईसीसी वेबसाइट से कहा, "मेरी नजर में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. इनमें से कोई एक विश्व कप जीतेगा." क्रिकेट का जनक इंग्लैंड को इस विश्व कप में सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. इंग्लैंड ने 1975 से अब तक एक बार भी विश्व कप नहीं जीता है. हालांकि इंग्लैंड की टीम 2010 मेंT20 विश्व कप जीत चुकी है और पीटरसन उस विश्व विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019 Opening Party: वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, महारानी एलिजाबेथ से मिले विराट कोहली समेत सभी टीमों के कप्तान, देखें तस्वीरें

उन्होंने कहा, "आमतौर पर पाकिस्तान एक ऐसी टीम है, जिसके बारे में कुछ भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है. लेकिन वेस्टइंडीज की यह टीम छुपा रुस्तम है. टीम ने जिस अंदाज में न्यूजीलैंड को हराया है, वह क्रिकेट में कभी-कभी ही होता है. उन्होंने आंद्रे रसेल को टीम में चुना है, जो शानदार फॉर्म में हैं." वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का यह आखिरी विश्व कप होगा. गेल चाहेंगे कि वह क्रिकेट छोड़ने से पहले टीम को कुछ उलब्धि देना चाहेंगे.

इंग्लैंड के लिए 136 वनडे मैचों में 4440 रन बनाने वाले पीटरसन ने कहा, "शीर्ष क्रम में गेल काफी मजबूत है और उनके पास कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी भी हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया संभवत: दावेदार हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया छुपा रुस्तम है और वेस्टइंडीज भी उनमें से एक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\