ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड के पास वर्ल्ड कप जीतने का सबसे अच्छा मौका है: माइकल वॉन

पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम के पास विश्व कप जीतने का सबसे अच्छा मौका है. पांच मैचों की वनडी सीरीज में पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त देने के बाद, इंग्लैंड ने मंगलवार को आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की. प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

इंग्लैंड की टीम: Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) की अगुवाई वाली इंग्लैंड (England) की टीम के पास विश्व कप जीतने का सबसे अच्छा मौका है. पांच मैचों की वनडी सीरीज में पाकिस्तान (Pakistan) को 4-0 से करारी शिकस्त देने के बाद, इंग्लैंड ने मंगलवार को आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की. प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से होगा.

विश्व कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार इंग्लैंड को माना जा रहा है और वॉन का मानना है कि मौजूदा वनडे टीम के पास इस कीर्तिमान को स्थापित करने का अब तक का सबसे अच्छा मौका है. बीबीसी ने वॉन के हवाले से बताया, "मैंने अब तक इंग्लैंड की टीमों को देखा है उसमें से यह टीम सबसे बेहतरीन है. उन्होंने खिताब का प्रबल दावेदार माने जाने का अधिकार हासिल किया है."

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के प्रमुख चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा- वर्ल्ड कप से डेविड विली को बाहर रखना मुश्किल फैसला था

उन्होंने कहा, "मैं जबसे क्रिकेट देख रहा हूं तब से लेकर अब तक इस इंग्लैंड टीम के पास सबसे अच्छा मौका है. मुझे एक युवा खिलाड़ी के रूप में 1992 का विश्व कप याद है. मैंने वह फाइनल कॉलेज में देखा था."इंग्लैंड ने 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन चार साल पहले वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था. उन्होंने 2010 में आईसीसी टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी.

वॉन ने कहा, "इंग्लैंड दो साल पहले चैंम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा था, लेकिन उस मौके पर खिताब नहीं जीत पाई. टीम को उस प्रतियोगिता को एक सकारात्मक अनुभव के रूप में देखना चाहिए और अगर वे फिर से सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो उन्हें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड