ICC CWC 2019: बीच मैदान में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर ने अपने साथी के गुप्तांग पर किया...वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इसी वीडियो में मिलर अपने एक साथी खिलाड़ी के गुप्तांगो को छूते हुए नजर आ रहे हैं.
ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के लिए बिलकुल सही साबित नहीं हो रहा है. टीम अपने 7 मुकाबलों में 5 हार, 1 जीत और 1 मैच रद्द होने की वजह से पॉइंट्स टेबल में 3 अंको के साथ 9वें स्थान पर स्थित है.
इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इसी वीडियो में मिलर अपने एक साथी खिलाड़ी के गुप्तांगो को छूते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- चौकाने वाला खुलासा: वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान की हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे कोच मिकी आर्थर
Miller 🕟, good striker of the ball(s). If he struck them this well during #CWC19 Proteas would be on their way to the semis. pic.twitter.com/x0FOQ6hVh4
— Blacks in Whites (@BlaqsInCricket) June 24, 2019
बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने पिछले मुकाबले में 24 जून को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेले गए मुकाबले में 49 रनों से हार गई थी. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 309 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटीज टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर महज 259 रन ही बना सकी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

