ICC Cricket World Cup 2019: चोट के बावजूद वर्ल्ड कप के पहले मैच में खेलेंगे मशरफे मुर्तजा

बांग्लादेश (Bangladesh) के कप्तान मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza) मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे. बांग्लादेश को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ रविवार को खेलना है.

मशरफे मुर्तजा (Photo Credits: IANS)

ICC Cricket World Cup 2019: बांग्लादेश (Bangladesh) के कप्तान मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza) मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे. बांग्लादेश को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ रविवार को खेलना है. मुर्तजा को मंगलवार को भारत के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी.

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुर्तजा के हवाले से लिखा, "कई बार इस तरह के मामलों में मुझे एक या दो ओवरों में गेंदबाजी करने में परेशानी होती है. एक बार जब मैं इससे पार पा लेता हूं तो कोई दिक्कत नहीं होती. आज (मंगलवार को) भी मुझे कोई परेशानी नहीं हुई."

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: इस बार वर्ल्ड कप में बाउंसर पर मिलेंगे विकेट: पैट कमिंस

मुर्तजा ने कहा, "छठे ओवर में जरूर मुझे मांसपेशियों में खिंचाव हुआ. मैं अपने आप को चार या पांच ओवर बाद रोक सकता था लेकिन रोहित और कोहली लगातार रन कर रहे थे तो मुझे लगा कि ऐसी स्थिति में मुझे गेंदबाजी करनी चाहिए." अभ्यास मैच के दौरान मुर्तजा को अधिकतर समय ड्रेसिंग रूम में देखा गया. उनकी जगह शाकिब गेंदबाजी कर रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट