ICC Champions Trophy 2025: वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, यहां देखें विस्फोटक बल्लेबाज के हैरान कर देने वाले आंकड़े

15 सदस्यीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आएंगे तो वहीं शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. टीम इंडिया में इसके अलावा तीसरे बतौर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है. यशस्वी जायसवाल ने टी20 इंटरनेशनल में भी अपना डेब्यू कर लिया है लेकिन वनडे में उन्हें अब तक मौका नहीं मिला था.

यशस्वी जयसवाल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का महाकुंभ धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगी. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान (Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. उससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस करने को मिलेगा. बीसीसीआई ने आज यानी 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया लेकिन अगर फिट रही रहते है, तो हर्षित राणा (Harshit Rana) वनडे सीरीज खेलेंगे, शुभमन गिल (Shubman Gill) को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया. Team India Squad For Champions Trophy 2025: DSP मोहम्मद सिराज का टीम से कटा पत्ता, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिली जगह; सामने आई यह बड़ी वजह

भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे. हालांकि, यदि भारत इन मैचों में क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किए जाएंगे. इस बार चनकर्ताओं रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे बल्‍लेबाजों पर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भरोसा जताया है.

15 सदस्यीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आएंगे तो वहीं शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. टीम इंडिया में इसके अलावा तीसरे बतौर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है. यशस्वी जायसवाल ने टी20 इंटरनेशनल में भी अपना डेब्यू कर लिया है लेकिन वनडे में उन्हें अब तक मौका नहीं मिला था. चैंपियंस ट्रॉफी के साथ उससे पहले होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया हैं.

लिस्ट-ए फॉर्मेट में कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड शानदार रहा हैं. लिस्ट-ए यानी 50 ओवर्स फॉर्मेट में यशस्वी जायसवाल ने अब तक 32 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 32 पारियों में 53.96 के औसत से कुल 1511 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल का स्ट्राइक रेट भी 86.19 का रहा है. यशस्वी जायसवाल ने लिस्ट-ए क्रिकेट में अब तक पांच शतक और सात अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रनों का है.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल

बता दें कि टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले घर पर इंग्लैंड के खिलाफ छह फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. ऐसे में यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है. वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल सभी की नजरें भी टिकी रहने वाली हैं.

Share Now

Tags

2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी Ajit Agarkar bcci press conference BCCI TV champion trophy Champions Trophy Champions Trophy 2025 champions trophy 2025 india squad Champions Trophy 2025 Schedule champions trophy date champions trophy india squad champions trophy india squad 2025 champions trophy india squad announcement 2025 Champions Trophy Schedule champions trophy squad india ct 2025 ct 2025 india squad ct squad ct squad india England Harshit Rana ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 icc champions trophy 2025 india squad icc champions trophy 2025 schedule icc champions trophy india squad 2025 ind squad for champions trophy 2025 IND vs ENG ind vs eng odi Ind vs Eng ODI Series IND vs ENG ODI Series 2025 india champions trophy squad india champions trophy squad 2025 india champions trophy squad announcement india ct squad India Squad India Squad For Champions Trophy 2025 india squad for england odi india team for champions trophy india team for champions trophy 2025 India vs England ODI India vs England ODI Series India vs England ODI Series 2025 indian champions trophy squad indian squad for champions trophy 2025 indian team for champions trophy indian team for champions trophy 2025 ODI Series Siraj squad for champions trophy 2025 team india champions trophy squad Yashasvi Jaiswal Yashasvi Jaiswal ODI Record Yashasvi Jaiswal ODI Stats आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा शुभमन गिल

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\