क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय टीम के आकंड़ें

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी. वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय टीम के आकंड़ें
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: BCCI/Twitter)

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का महाकुंभ धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगी. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान (Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. उससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस करने को मिलेगा. बीसीसीआई ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा (Harshit Rana) को टीम में शामिल किया गया हैं. शुभमन गिल (Shubman Gill) को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया. ICC Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

टीम इंडिया का मिशन 20 फरवरी से शुरू होगा. 20 फरवरी को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इं​टरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई करते नजर आएंगे. रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलवाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा.

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी. वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अभी तक 8 सीजन खेले गए हैं. इस दौरान इन 8 सीजन में सिर्फ 2 ही टीम ने 2 बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया का नाम इस लिस्ट में दर्ज हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शरूआत से ही अच्छा रहा हैं.

टीम इंडिया ने 1998 में हुए पहले सीजन में हिस्सा लिया था. अभी तक टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में कुल 29 मुकाबले खेले हैं. इन 29 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 18 मुकाबले जीते हैं, 8 मुकाबले गवाए हैं. वही 3 मुकाबले का परिणाम नहीं निकल पाया था. इस दौरान टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में जीत प्रतिशत 62.06% हैं.

टीम इंडिया ने जीता हैं 2 बार खिताब

बता दें कि टीम इंडिया दो टीमो में से एक हैं जिसने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 2 बार खिताब जीता हो. टीम इंडिया ने साल 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. वहीं इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2013 का चैंपियंस तट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया ने भी 2 बार खिताब अपने नाम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).