ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, पाकिस्तान को देते है कांटे की टक्कर; यहां देखें दिग्गज गेंदबाज के आकंड़ें

इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा. बीसीसीआई जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर देगी.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

ICC Champions Trophy 2025: कई महीनों के विवाद और चर्चाओं के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मिलकर करेंगे. यह निर्णय आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत लिया गया. इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे. हालांकि, यदि भारत इन मैचों में क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किए जाएंगे. ICC Champions Trophy 2025: दुबई में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, इतनी बार पाकिस्तान को दी शिकस्त; यहां देखें भारतीय टीम के आकंड़ें

इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा. बीसीसीआई जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर देगी.

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. सीरीज की आखिरी पारी में जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के चलते गेंदबाजी नहीं कर पाए. इससे भारतीय फैंस की चिंता बढ़ गई है. खासकर चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर. जसप्रीत बुमराह की चोट पर स्थिति साफ नहीं है. बीसीसीआई ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है या वो कब तक मैदान पर लौटेंगे.

साल 2017 में कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 एडिशन में हिस्सा लिया था. यह जसप्रीत बुमराह के करियर का शुरुआती समय था और वे अनुभव के साथ बेहतर हो रहे थे. साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इंग्लैंड ने की थी. इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया पहुंची थी. हालांकि जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में सिर्फ 4 विकेट ले सके थे. चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 5 मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह को फाइनल समेत 3 मैचों में एक भी विकेट नहीं मिले थे. फाइनल में जसप्रीत बुमराह खासे महंगे रहे थे और पाकिस्तान ने उनके 9 ओवर में 68 रन ठोक दिए थे.

पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ दो और श्रीलंका, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक-एक मुकाबले खेले थे. जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ 2-2 विकेट लिए. श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह एक भी विकेट नहीं ले पाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड