दीपक चाहर ने कहा- नहीं जानता विराट कोहली कैसे इतनी निरंतरता रखते हैं

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान विराट कोहली की सभी तारीफ कर रहे हैं. टीम के नए खिलाड़ी दीपक चहर का मानना है कि कप्तान एक अलग स्तर पर हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान विराट कोहली की सभी तारीफ कर रहे हैं. टीम के नए खिलाड़ी दीपक चहर का मानना है कि कप्तान एक अलग स्तर पर हैं. कोहली ने आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में 72 रनों की पारी खेल न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि टी-20 में रोहित शर्मा को पीछे करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया है.

कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाए. चहर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं नहीं जानता कि विराट भैया किस तरह से इतने रन बनाते हैं और वो भी इतनी निरंतरता के साथ. वह अलग स्तर के खिलाड़ी हैं." चहर ने इस मैच में दो विकेट अपने नाम किए. अपने प्रदर्शन पर चहर ने कहा, "डेथ ओवरों में मुझे गेंदबाजी करना आसान लगता है क्योंकि पावरप्ले में आपके पास सिर्फ दो फील्डर ही बाहर होते हैं लेकिन अंतिम ओवरों में आपके पास पांच फील्डर बाहर होते हैं. इसलिए मुझे अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है." यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd T20I 2019: दूसरे टी-20 में मिली हार के बाद डेल स्टेन ने कहा- विराट और उनकी टीम ने हमें अच्छा सबक सिखाया

अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के बारे में पूछने पर चहर ने कहा कि वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, "विश्व कप में अभी एक साल है और मैं इतनी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं हर मैच को आखिरी मैच की तरह लेता हूं." उन्होंने कहा, "इस समय, भारतीय टीम शीर्ष पर है और अगर आपको टीम में जगह मिलती है तो आपको बहुत अच्छा करना होगा और वो भी हर मैच में क्योंकि टीम में आने के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है." दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड