IPL 2020: कप्तान के तौर पर टीम में सबसे कम अहम व्यक्ति हूं मैं: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के लिये कप्तानी में सबसे अहम चीज है ‘निस्वार्थ रहना’ और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में उन्हें खुद को ‘सबसे कम अहम व्यक्ति’ कहलाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिये कप्तानी में सबसे अहम चीज है ‘निस्वार्थ रहना’ और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में उन्हें खुद को ‘सबसे कम अहम व्यक्ति’ कहलाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है. भारतीय क्रिकेट 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल से बहाल होगा जबकि पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी को रोकने की जद्दोजहद में लगी है.

मुंबई इंडियंस को चार खिताब दिलाने वाले रोहित ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि जब आप कप्तान हो तो आप सबसे कम अहम व्यक्ति होते हो. जब बड़े हित की बात होती है तो अन्य काफी अहम बन जाते हैं. अलग अलग कप्तानों के लिये यह चीज अलग होती है लेकिन जहां तक मेरा संबंध है तो मैं इससे इत्तेफाक रखता हूं.’’ VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट

सुरेश रैना ने हाल में उनके ‘कूल’ व्यवहार की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की. वह तुलना को तरजीह नहीं देते लेकिन दोनों में एक समानता तो है कि रोहित भी मुश्किल परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान की तरह ही दिखते हैं.

उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘‘गुस्सा नहीं दिखाना कोई जानबूझकर किया गया प्रयास नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी प्रकृति है क्योंकि आप किसी और की तरह दिखाने की कोशिश नहीं करते. आप जो हो, हमेशा वही रहने की कोशिश करते हो.’’

रोहित ने कहा, ‘‘आप भी गुस्सा होते हो, कभी कभार आपा खो देते हो लेकिन यह महत्वपूर्ण होता है कि आप इसे अपनी टीम के साथियों को नहीं दिखाओ. अपनी भावनाओं को छुपाना सबसे मुश्किल काम होता है.’’

भारतीय टीम के उप कप्तान को लगता है कि आईपीएल शुरू होने से पहले उनके पास काफी समय है और वह लंबे समय के ब्रेक के बाद अगले एक महीने के दौरान धीरे धीरे मजबूती और स्टेमिना हासिल कर लेंगे.

उन्होंने कहा,‘‘उम्मीद है कि जिम इस हफ्ते खुल जायेंगे और मैं इंडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकूंगा. इस समय मुंबई के मानसून की वजह से आप आउटडोर ट्रेनिंग नहीं कर सकते. मैं इंडोर सुविधाओं के इस्तेमाल के लिये मुंबई क्रिकेट संघ से को पत्र लिखूंगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू