HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

साहिबजादा फरहान इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 6 पारियों में 249 रन बनाए हैं. वहीं हैदराबाद किंग्समेन के गेंदबाज मोहम्मद अली भी अच्छी लय में हैं और 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है और अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं.

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Hyderabad Kingsmen vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 33rd Match Live Streaming And Free Telecast In India: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स (HYK vs MUL) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है. हैदराबाद किंग्समेन ने इस सीजन में 7 मैचों में 3 जीत दर्ज की है और टीम लगातार तीन जीत के बाद शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तान्स 8 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष टीमों में शामिल है और टीम जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Ekana Cricket Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज स्पिनर्स का दिखेगा जलवा या बल्लेबाजों की चलेगी तूफानी पारी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

हैदराबाद किंग्समेन ने टूर्नामेंट की खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है. टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है और अब इस मुकाबले में भी जीत दर्ज करना चाहेगी. कप्तान मार्नस लाबुशेन से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तान्स की टीम इस सीजन बेहद संतुलित नजर आ रही है और टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

साहिबजादा फरहान इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 6 पारियों में 249 रन बनाए हैं. वहीं हैदराबाद किंग्समेन के गेंदबाज मोहम्मद अली भी अच्छी लय में हैं और 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है और अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि मैच के दौरान ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है.

हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स हेड टू हेड (HYK vs MUL Head To Head)

दोनों टीमों के बीच अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं, लेकिन पिछले मैच में मुल्तान सुल्तान्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार मुल्तान सुल्तान्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

कब और कहां देखें हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स मैच?

हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच यह मुकाबला आज कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (HYK vs MUL 33rd T20 Match Playing Prediction)

हैदराबाद किंग्समेन: माज सादाकत, सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, ग्लेन मैक्सवेल, इरफान खान, हसन खान, हुनैन शाह, आसिफ महमूद, मोहम्मद अली.

मुल्तान सुल्तान्स: साहिबजादा फरहान, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), शान मसूद, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद इमरान, अराफात मिन्हास, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोमिन कमर.

नोट: हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तान्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट