हैदराबाद टेस्ट: वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 127 रनों पर सिमटी, भारत को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत
उमेश यादव (4/45) और रवींद्र जडेजा (3/12) की अच्छी गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 127 रनों पर समेट दी.
हैदराबाद: उमेश यादव (4/45) और रवींद्र जडेजा (3/12) की अच्छी गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 127 रनों पर समेट दी. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर जारी इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत है.
वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में सुनील एंब्रिस ने सबसे अधिक 38 रन बनाए वहीं, शाई होप ने 28 रन बनाए. इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज अहम योगदान नहीं दे सका. भारत के लिए उमेश ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जडेजा को तीन विकेट हासिल हुए. रविचंद्रन अश्विन को दो और कुलदीप यादव एक सफलता मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

