Ind vs WI: पदार्पण टेस्ट मैच में ही घायल होकर मैदान से बाहर निकला यह भारतीय तेज गेंदबाज

भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए वर्तमान में सभी खिलाडियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है. जहां आज Ind vs WI हैदराबाद टेस्ट में भारत के युवा अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को आज टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिला तो यह उनके लिए किसी दुस्वप्न से कम नही रहा.

शार्दुल ठाकुर (Photo Credit: Instagram)

भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए वर्तमान में सभी खिलाडियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है. जहां आज Ind vs WI हैदराबाद टेस्ट में भारत के युवा अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को आज टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिला तो यह उनके लिए किसी दुस्वप्न से कम नही रहा. जी हां इस तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां केवल दस गेंद करने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा.

आज खेल शुरू होने के बाद पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद करने के बाद ठाकुर दर्द से परेशान दिखे और लंगड़ाते हुए चलने लगे. फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के मैदान पर पहुंचने के बाद लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. वह कप्तान विराट कोहली और फिजियो से बात करने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए. रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम दो गेंद करके यह ओवर पूरा किया.

शार्दुल ठाकुर की चोट कितनी गंभीर है अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है. ठाकुर को इससे पहले एशिया कप में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच के बाद कूल्हे की चोट के कारण स्वदेश भेज दिया गया था. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से वापसी की थी. लेकिन अब उनकी फिटनेस पर फिर से सवाल उठने लगे हैं.

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले युवा खिलाड़ियों को आजमाने की अपनी रणनीति के तहत आज तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया था. वह भारत की तरफ से टेस्ट मैच खेलने वाले 294वें खिलाड़ी बन गए हैं. शार्दुल को वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी की जगह टीम में लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी