How To Watch South Africa vs India T20 Series Live Streaming In India: इस दिन खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच पहला टी20 मुकाबला, सीरीज शुरू होने से पहले यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 में अपनी मामूली हार के बाद भारत से अपना बदला लेने के लिए उत्सुक होगा. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से होगी. पहला मैच किंग्समीड में खेला जाएगा, दूसरा 10 नवंबर सेंट जार्ज ओवल में आयोजित होगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Image: ICC and BCCI)

South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team, T20 Series 2024: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ (T20I Series) का आगाज 08 नवंबर से होगा. यह चारों मुकाबले डरबन (Durban), गेकेबरहा (Gqeberha), सेंचुरियन (Centurion) और जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में खेले जाएंगे. अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा, जिसने पिछली बार सबसे छोटे प्रारूप में खेलते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) को 3-0 से हराया था. सितंबर में आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ़ 1-1 से ड्रॉ खेलने और बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) सीरीज़ में उतरेगी. IND vs SA T20 Series 2024 Full Schedule: सुर्याकुमार यादव के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर विजय प्राप्त करने उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें स्ट्रीमिंग, स्क्वाड समेत सीरीज का पूरा शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 में अपनी मामूली हार के बाद भारत से अपना बदला लेने के लिए उत्सुक होगा. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से होगी. पहला मैच किंग्समीड में खेला जाएगा, दूसरा 10 नवंबर सेंट जार्ज ओवल में आयोजित होगा, तीसरा 13 नवंबर सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में और चौथा टी20 15 नवंबर को वान्डेरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेले जाएंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA Head To Head Record)

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 11 बार विजयी हुआ है. 1 मैच बिना किसी नतीजे के रहा है. हेड टू हेड में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा है. देखना होगा कि नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज में कौन सी टीम जीतती है.

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका टी20I सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें?

भारत में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेली जानें वाली टी20 सीरीज 2024 के लिए आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्पोर्ट्स 18 है, जहाँ प्रशंसक स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 HD चैनलों पर मैचों का टीवी प्रसारण देख सकेंगे. ऑनलाइन देखने के लिए JioCinema पर स्विच करना होगा, जिसके पास भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I सीरीज 2024 के डिजिटल अधिकार हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्य, आवेश खान और यश दयाल.

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\