How To Watch Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test Live Streaming In India: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए मैदान में उतरेगी बांग्लादेश, यहां जानें भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

पाकिस्तान की टीम ने पहले टेस्ट के दौरान कोई स्पिनर नहीं खिलाया था. दूसरी तरफ बांग्लादेश से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन जैसे स्पिनरों ने रावलपिंडी के मैदान पर कोहराम मचा दिया था. ऐसे में पाकिस्तान ने अबरार को मौका दिया है. बतौर लेग स्पिनर अबरार ने 6 टेस्ट में 31.07 की औसत से 38 विकेट लिए हैं.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X/@Cricbuzz)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 30 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) दूसरा टेस्ट खेला जाएगा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hussain Shanto) की अगुवाई में बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं.

इस समय सीरीज में पिछड़ रही पाकिस्तान की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में अबरार अहमद, कमरान गुलाम और आमेर जमाल को शामिल किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है. Pakistan vs Bangladesh 2nd Test 2024 Preview: बांग्लादेश जीतेगी सीरीज या दूसरे टेस्ट मैच में पलटवार करेगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान की टीम ने पहले टेस्ट के दौरान कोई स्पिनर नहीं खिलाया था. दूसरी तरफ बांग्लादेश से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन जैसे स्पिनरों ने रावलपिंडी के मैदान पर कोहराम मचा दिया था. ऐसे में पाकिस्तान ने अबरार को मौका दिया है. बतौर लेग स्पिनर अबरार ने 6 टेस्ट में 31.07 की औसत से 38 विकेट लिए हैं. गुलाम ने 59 प्रथम श्रेणी मैचों में 49.17 की औसत से 4,377 रन बनाए हैं. इस बीच गुलाम ने 16 शतक लगाए हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट साल 2001 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 14 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने 12 मैचों में जीत हासिल की हैं. जबकि बांग्लादेश ने 1 मैच अपने नाम किया है. इस बीच 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है. आखिरी बार साल 2021 में दोनों टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने थी. इस सीरीज को पाकिस्तान टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था.

बांग्लादेश के पास है सीरीज जीतने का सुनहरा मौका

पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत थी. नजमुल हशन शांतो की अगुवाई में बांग्लादेश अगर सीरीज का दूसरा टेस्ट भी जीत लेती हैं या ड्रॉ भी करा लेती है तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी. बता दें कि पाकिस्तान ने 5 टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को शिकस्त दी है.

यहां देखें पूरा शेड्यूल:

21-25 अगस्त 2024- पहला टेस्ट, रावलपिंडी (बांग्लादेश 10 विकेट से जीता)

30 अगस्त - 3 सितंबर 2024- दूसरा टेस्ट, रावलपिंडी

भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ का लाइव स्ट्रीमिंग और सीधा प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा.

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी.

पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला के लिए बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा , शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड