How To Watch Ireland National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे मुकाबले का लाइव लुत्फ

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें अफगानिस्तान ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि आयरलैंड को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला. पिछले वनडे सीरीज में भी अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा था.

आयरलैंड बनाम अफ़गानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How To Watch Ireland National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st ODI Match Live Streaming And Telecast Details: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 5 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैगरामेसन (Magheramason) के ब्रेडी क्रिकेट क्लब (Bready Cricket Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे से खेला जाएगा. पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) की कप्तानी में आयरलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं रहमत शाह (Rahmat Shah) पहली बार वनडे सीरीज में अफगानिस्तान की कप्तानी करते नजर आएंगे. साल 2024 में यूएई में हुई पिछली वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-0 से जीत दर्ज की थी. ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats In South Africa: वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कैसे हैं आंकड़े

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. आयरलैंड को कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी से मजबूती मिली है, जबकि तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका है. दूसरी ओर, रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, राशिद खान और फजलहक फारूकी जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी अफगानिस्तान की टीम भी मजबूत नजर आ रही है.

आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (IRE vs AFG ODI Head To Head)

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें अफगानिस्तान ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि आयरलैंड को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला. पिछले वनडे सीरीज में भी अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा था.

आयरलैंड की टीम को पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर और मार्क अडायर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं अफगानिस्तान की ओर से रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, राशिद खान और फजलहक फारूकी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IRE vs AFG 1st ODI Match Date And Venue)

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला आज यानी 5 अगस्त को ब्रेडी क्रिकेट क्लब, मैगरामेसन (उत्तरी आयरलैंड) में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस दोपहर 2:45 बजे होगा.

भारत में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IRE vs AFG 1st ODI Match Live TV Channel Telecast In India)

भारत में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले का कोई लाइव टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IRE vs AFG 1st ODI Match Live Streaming In India)

भारत में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IRE vs AFG 1st ODI Match Playing Prediction)

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, लियाम मैकार्थी, गैविन होई, बायरन मैकडोनो.

अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह (कप्तान), हश्मतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल, राशिद खान, नंगियालाई खारोटी, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, यामिन अहमदजई.

नोट: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड