How To Watch IND vs SL 1st ODI Live Streaming: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

प्रेमदासा स्टेडियम में 150 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 80 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि 59 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर 9 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकला है.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs SL, ODI Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Sri Lanka National Cricket Team) बीच के बीच आज से वनडे सीरीज (ODI Series) का आगाज होगा. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया बिल्कुल अलग दिखाई देगी जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं. हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज़ (T20 Series) समाप्त हुई. टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज़ में श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज़ (ODI Series) पर होगी.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं. हिटमैन से बेहतर कोई और पुल शॉट नहीं खेल सकता है. रोहित एक बार क्रीज पर टिक जाते हैं तो फिर विपक्षी टीम के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है. IND vs SL, 1st ODI Stats And Record Preview: कल खेला जाएगा टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला वनडे, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

पिछले साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कई शानदार पारियां खेली. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी उन्होंने अपने उस फॉर्म को बरकरार रखा और कई दमदार पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी दिखाई देंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम में शामिल किया गया हैं. रोहित शर्मा ही वनडे टीम के कप्तान होंगे.

टीम इंडिया का पलड़ा रहा है भारी

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अब तक हुई भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमें में कुल 168 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम इंडिया ने 99 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने महज 57 मैच अपने नाम किए हैं. इस बीच 1 मैच टाई और 11 मैच बेनतीजा रहे हैं. दिलचस्प रूप से टीम इंडिया ने पिछले 6 वनडे में श्रीलंका को शिकस्त दी है. आखिरी बार 2021 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोई वनडे जीता था.

प्रेमदासा स्टेडियम में वनडे क्रिकेट के आंकड़े

प्रेमदासा स्टेडियम में 150 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 80 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि 59 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर 9 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकला है. प्रेमदासा स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर कुमार संगाकारा (169) के नाम है. इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन वानिंदु हसरंगा 7/19 के नाम दर्ज है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर (375) टीम इंडिया के नाम है. जबकि प्रेमदासा स्टेडियम में सबसे छोटा स्कोर (50) श्रीलंका ने बनाया है.

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समय) से शुरू होगा. वहीं, दोनों कप्तान 2 बजे टॉस के लिए मैदान पर नजर आएंगे.

कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

टीम इंडिया और श्रीलंका सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. सोनी टेन 5 में इंग्लिश कॉमेंट्री आएगी. सोनी टेन 3 में हिंदी कॉमेंट्री सुनी जा सकेगी. इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव में लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस सीरीज का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लाइव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज यानी 2 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 4 अगस्त और तीसरा वनडे मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा. ये दोनों मैच भी आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे.

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.

श्रीलंका की स्क्वॉड: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना और असिथा फर्नांडो.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\