How To Watch IND vs SA 1st T20I Live Streaming: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है. शुभमन गिल भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. अगर टीम इंडिया के भविष्य को देखें तो शुभमन गिल काफी मजबूत स्थिति में आ सकते हैं. शुभमन गिल आने वाले समय में विराट कोहली के कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

India vs South Africa 1st T20I: गुरुवार को टीम इंडिया (Team India) साउथ अफ्रीका (South Africa) पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका दौरे पर सबसे पहले टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत आज यानी 10 दिसंबर से होने वाली हैं. सीरीज का पहला मुकाबला डर्बन (Durban) में खेला जाना है. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. IND vs SA T20I Stats: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया हैं कोहराम, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट; जानें टॉप पर कौन है काबिज़

टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में हैं.  वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है. शुभमन गिल भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. अगर टीम इंडिया के भविष्य को देखें तो शुभमन गिल काफी मजबूत स्थिति में आ सकते हैं. शुभमन गिल आने वाले समय में विराट कोहली के कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप पर हैं. वहीं, इस लिस्ट में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने 50 पारियों में 2338 रन बनाए हैं. जबकि शुभमन गिल ने 42 पारियों में 2255 रन बनाए हैं. विराट कोहली से शुभमन गिल कुछ ही रन पीछे हैं. शुभमन गिल को टीम इंडिया का भविष्य बताया जा रहा हैं. बतौर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आने वाले समय में शुभमन गिल नंबर 3 की दावेदारी भी पेश कर सकते हैं.

कब, कहा और कैसे उठाए मैच लुफ्त

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला आज शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा फैंस पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी देख सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड