How To Watch ICC Women's T20 World Cup 2024 Live Streaming In India: 3 अक्टूबर से शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप का महाकुंभ, यहां जानें भारत में कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
बता दें कि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. वहीं, टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा.
ICC Women's T20 World Cup 2024 Live Streaming: आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (Indian National Women's Cricket Team) की घोषणा हो गई है. मंगलवार यानी 27 अगस्त को बीसीसीआई (BCCI) ने टीम का ऐलान किया. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को टीम की कमान सौंपी गई हैं. वहीं, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhan) टीम की उपकप्तान होंगी. महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरे साल आयोजन होने जा रहा है. ICC Women's T20 World Cup 2024: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर
इस साल यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट का यह नौवां सीजन तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा. अब एक बार फिर खिताब के लिए टीमों के बीच यूएई में टक्कर होने जा रही है. टीम इंडिया को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है.
बता दें कि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. वहीं, टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा.
बता दें कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होगा. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर को भी टीम में शामिल किया है. टीम इंडिया का पहला मैच न्यूजीलैंड से होगा. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा.
भारत में कब-कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैंस डिज्नी प्लस हॉट स्टार ऐप पर देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

