How To Watch GT vs PBKS, IPL 2024 17th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला आज यानी गुरुवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
GT vs PBKS Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 17वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. लीग के 17वें सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक बढ़िया रहा है. दोनों टीमों ने दो मुकाबले जीते एक मैच गवांया हैं. दोनों टीमों के बीच आईपीएल (IPL) में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. IPL 2024, Orange And Purple Cap Updates: जानें ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन है सबसे आगे, यहां देखें पूरी लिस्ट
ये मुकाबला शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए महत्वपूर्ण होगा. इस सीजन में पंजाब किंग्स ने अभी तक अपने 3 मैचों में से 2 में हार का सामना किया है. अंक तालिका में 2 अंकों के साथ पंजाब किंग्स 8वें स्थान पर मौजूद हैं. दूसरी तरफ, युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपने 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है. 4 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है. ऐसे में अगर वे यह मैच जीतते हैं, तो उन्हें लंबी छलांग मिल सकती है.
कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
आईपीएल के 17वें सीजन का 17वां मुकाबला आज अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले का सीधा लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में दिखाई जाएगी. ऐसे में इस मुकाबले का फैंस फ्री में आनंद उठा सकते हैं.
अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की थी. इस दौरान गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज मोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था. वहीं, लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स 21 रन से हार गई. इस दौरान कप्तान शिखर धवन ने अच्छी बल्लेबाजी लेकिन वो काम नहीं आई. हालांकि, पंजाब किंग्स के लिए अच्छी बात ये है कि जॉनी बेयरस्टो और सैम करन की फॉर्म में वापसी हो गई है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
गुजरात टाइटंस: शुभमान गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, बी.आर. शरथ.
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हरप्रीत सिंह भाटिया, प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, जितेश शर्मा, सैम कुरेन, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, शिवम सिंह, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे, क्रिस वोक्स, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, विधाथ कावेरप्पा, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, प्रिंस चौधरी, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ सिंह, तनय त्यागराजन.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

