क्रिकेट

How To Watch England vs Australia 3rd T20I 2024 Live Streaming In India: कल खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे मुकाबले में भी जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. सीरीज के दूसरे मुकाबले में हुई गलतियों को दूर कर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मुकाबले में उतरेगी.

How To Watch England vs Australia 3rd T20I 2024 Live Streaming In India: कल खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
ENG vs AUS (Photo: @englandcricket/@cricketcomau)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2nd T20I 2024 Live Streaming: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला कल यानी 15 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं. अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला बराबरी का रहा है. England vs Australia ODI Series 2024 Schedule: टी20 के बाद अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

इंग्लैंड के नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) चोट की वजह से इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. जोस बटलर की गैरमौजूदगी में फिलीप सॉल्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर हैं. ऐसे में इंग्लैंड की टीम बिना जॉस बटलर के ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हराने की पूरी कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे मुकाबले में भी जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. सीरीज के दूसरे मुकाबले में हुई गलतियों को दूर कर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मुकाबले में उतरेगी.

दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान फिट साल्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत रहीं और पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 50 रनों की आतिशी पारी खेली. जेक फ्रेजर-मैकगर्क के अलावा जोश इंग्लिस ने 42 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 19 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 87 रनों की उम्दा पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन के अलावा जैकब बेथेल ने 44 रन बनाए.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 15 सितंबर को मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय 06:30 बजे है.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की स्क्वाड

इंग्लैंड टी20 टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, रीस टॉपले और जॉन टर्नर.

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).