How To Watch DC-W vs UPW-W, 15th Match Live Streaming: डब्लूपीएल के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की होगी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के 15वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अभी तक ये सीजन काफी शानदार रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अबतक 5 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है.
DC-W vs UPW-W, 15th Match: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के दूसरे सीजन में अब तक एक से एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. वहीं आज इस सीजन के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का सामना यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. DC-W vs UPW-W, 15th Match Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें पिच रिपोर्ट
इस सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में अभी तक काफी अंतर नजर आया है. मेग लेनिंग की कप्तानी में जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक खेले 5 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं दूसरी तरफ एलिसा हीली की कप्तानी में खेल रही यूपी वॉरियर्स 6 में से महज 2 मुकाबले ही जीती हैं.
दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे टॉस के लिए उतरेंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अबतक शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स ने कुल पांच मैच में से चार मैच जीते हैं. आज दिल्ली कैपिटल्स अपना छठा मुकाबला यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं यूपी वारियर्स को हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. यूपी पांच मैचों में चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गई है.
कब, कहां और कैसे देखें
डब्लयूपीएल का 15वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा. इस मुकाबले का सीधा लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में दिखाई जाएगी. ऐसे में इस मुकाबले का फैंस फ्री में आनंद उठा सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करे तो इसमे दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है. दोनों टीम अभी तक तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं और तीनों मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्ज, मरिजाने कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे, राधा यादव, मिन्नू मणि, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति , एनाबेल सदरलैंड, लौरा हैरिस, पूनम यादव.
यूपी वारियर्स टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, डेनिएल व्याट, ताहलिया मैकग्राथ , अंजलि सरवानी, लक्ष्मी यादव, वृंदा दिनेश, पार्श्ववी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

