क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch SRH vs PBKS IPL 2021 Match Live: हैदराबाद और पंजाब मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

How to Download Hotstar & Watch SRH vs PBKS IPL 2021 Match Live: हैदराबाद और पंजाब मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब दोनों ही टीमों को वापसी करना चाहती है. इस मैच में दोनों टीमें अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. IPL 2021, SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा आज का दूसरा मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

फैंस इस मैच का लुप्त ऑनलाइन Disney+Hotstar भी उठा सकते हैं. लाइवस्ट्रीम के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने Disney+ Hotstar के साथ पार्टनरशिप की है. फैंस आईपीएल के मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन पर Disney+ Hotstar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और मैच लाइव देख सकते हैं.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप को खोल सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2021 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2021 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2021 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड की बात करें तो आईपीएल में दोनों टीमें 17 बार मैच खेल चुकी है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स को 5 मुकाबले में जीत मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).