How to Download Hotstar & Watch RR vs RCB IPL Qualifier-2 2022 Match Live: राजस्थान और आरसीबी मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है. टी20 मुकाबलों में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 174 रन रहा है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का औसत स्कोर 166 रन है. आंकड़ों को देखते हुए आज हाई स्कोरिंग मैच हो सकता हैं. कुल मिलाकर टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना चाहेगी.

राजस्थान और आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और आरसीबी (RCB) की बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होगा. ये मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी. इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है. आईपीएल 2022 के लीग मुकाबलों में राजस्थान और बैंगलोर ने बेहतर प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जगह बनाई. IPL Qualifier-2 2022, RR vs RCB: आज के मुकाबले में बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, इन धुरंधरों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है. टी20 मुकाबलों में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 174 रन रहा है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का औसत स्कोर 166 रन है. आंकड़ों को देखते हुए आज हाई स्कोरिंग मैच हो सकता हैं. कुल मिलाकर टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना चाहेगी.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट