क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch RR vs MI IPL 2022 Match Live: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. यहां पर गेंद बल्‍ले पर अच्‍छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री से बल्‍लेबाजों का काम ज्‍यादा आसान हो जाता है. यह मैच शाम को होगा तो ओस बड़ी भूमिका जरूर निभाएगी. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

How to Download Hotstar & Watch RR vs MI IPL 2022 Match Live: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव
मुंबई और राजस्थान (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज डबल हेडर खेला जाएगा. दिन का पहला मुकाबला आरसीबी (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में चल रहा हैं. वहीं, दूसरा मुकाबला शाम शाम साढ़े सात बजे से राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाय पाटिल क्रिकेट स्टेडियम (DY Patil Stadium) में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. ऐसे में राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में टीम साख बचाने उतरेगी. IPL 2022, RR vs MI: आज के मुकाबले में बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, इन दिग्गजों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. यहां पर गेंद बल्‍ले पर अच्‍छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री से बल्‍लेबाजों का काम ज्‍यादा आसान हो जाता है. यह मैच शाम को होगा तो ओस बड़ी भूमिका जरूर निभाएगी. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी. डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की आउट फील्‍ड बहुत तेज है तो यहां हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).