How to Download Hotstar & Watch RCB vs MI IPL 2021 Match Live: आरसीबी और मुंबई इंडियंस मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. भारत में आईपीएल के पहले चरण में आरसीबी और मुंबई दोनों ही ने शानदार प्रदर्शन किया था. यूएई में इन दोनों ही टीमों के लिए दूसरे फेज की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. आरसीबी और मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं.

आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आरसीबी (RCB) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच रविवार की शाम को आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 39वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों को जीत की तलाश है. टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. अंकतालिका में आरसीबी भले ही 10 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है, मगर उसे यूएई में अभी तक जीत नहीं मिली है. पिछले मुकाबलों में उसे सीएसके (CSK) और केकेआर (KKR) से हार का सामना करना पड़ा था. IPL 2021, RCB vs MI: आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

फैंस इस मैच का लुप्त ऑनलाइन Disney+Hotstar भी उठा सकते हैं. लाइवस्ट्रीम के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने Disney+ Hotstar के साथ पार्टनरशिप की है. फैंस आईपीएल के मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन पर Disney+ Hotstar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और मैच लाइव देख सकते हैं.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2021 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2021 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2021 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. भारत में आईपीएल के पहले चरण में आरसीबी और मुंबई दोनों ही ने शानदार प्रदर्शन किया था. यूएई में इन दोनों ही टीमों के लिए दूसरे फेज की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. आरसीबी और मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें