How to Download Hotstar & Watch PBKS vs SRH IPL 2022 Match Live: पंजाब और हैदराबाद मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अनुकूल है. मैच के दौरान ओस की भूमिका अहम रहती है. मैदान की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के कारण बल्लेबाजों को रन बनाना आसान होता है. इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान नजर आया है.

पंजाब किंग्‍स (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 70वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडिय़म (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमें तब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी थीं जब गुरूवार को आरसीबी (RCB) ने शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटन्स (GT) को हरा दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद अपने कप्तान केन विलियमसन के बिना ही मैदान में उतरेगी. केन विलियमसन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिये न्यूजीलैंड लौट गये हैं. IPL 2022, PBKS vs SRH: आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, इन धुरंधरों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अनुकूल है. मैच के दौरान ओस की भूमिका अहम रहती है. मैदान की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के कारण बल्लेबाजों को रन बनाना आसान होता है. इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान नजर आया है. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड