क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch IND vs SL 3rd T20 Live: टीम इंडिया और श्रीलंका मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

बता दें कि टीम इंडिया हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अभी तक कोई सीरीज नहीं हारी है. पंड्या राजकोट टी20 को जीतकर अपने इस अजेय क्रम को बरकरार रखना चाहेंगे. टीम इंडिया ने मुंबई में हुआ पहला टी20 जीता था, तो श्रीलंका ने पुणे में हुए दूसरे टी20 में जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब राजकोट में जो राज करेगा, सीरीज उसी के नाम होगी.

How to Download Hotstar & Watch IND vs SL 3rd T20 Live: टीम इंडिया और श्रीलंका मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव
टीम इंडिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज राजकोट (Rajkot) में खेला जाना है. ये मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा. साल 2019 के बाद से टीम इंडिया घर में टी20 सीरीज नहीं हारा है. श्रीलंका उस इतिहास को बदलने की दहलीज पर खड़ा है. ऐसे में नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए तीसरे टी20 को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए हर हाल में ये मुकाबला जीतना पड़ेगा.

बता दें कि टीम इंडिया हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अभी तक कोई सीरीज नहीं हारी है. पंड्या राजकोट टी20 को जीतकर अपने इस अजेय क्रम को बरकरार रखना चाहेंगे. टीम इंडिया ने मुंबई में हुआ पहला टी20 जीता था, तो श्रीलंका ने पुणे में हुए दूसरे टी20 में जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब राजकोट में जो राज करेगा, सीरीज उसी के नाम होगी. IND vs SL 3rd T20: फाइनल मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).