How to Download Hotstar & Watch IND vs SA 5th T20 Live: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला महत्‍वपूर्ण है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला हो सकता है. स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है. बेंगलुरु का यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरु (Bengaluru) के चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा. टी20 सीरीज 2-2 से बराबर है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले दो मुकाबले जीतकर अच्छी शुरुआत की थीं. इसके बाद पिछले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की. पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास बतौर कप्तान पहली ही सीरीज जीतने का मौका है. IND vs SA 5th T20: आज के रोमांचक मुकाबले में बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, इन दिग्गजों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला महत्‍वपूर्ण है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला हो सकता है. स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है. बेंगलुरु का यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है. इस मैदान में अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से पांच मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं. ऐसे में आज के मुकाबले में भी रन बरसने के आसार ज्यादा हैं. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\