How to Download Hotstar & Watch IND vs SA 2nd T20 Live: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

कटक की पिच पर बल्लेबाजों को सहायता मिलने की संभावना है. ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. पिच से गेंदबाजों को बाउंस के रूप में मदद मिल सकती है. इस पिच पर टी20 अंतरराष्ट्रीय पहली पारी का औसत स्कोर 136 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 91 है.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मैच कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में शाम सात बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. टीम इंडिया दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से पिछले मुकाबले में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी. IND vs SA 2nd T20: आज के हाई वोल्टेज मुकाबले में बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, इन धुरंधरों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

कटक की पिच पर बल्लेबाजों को सहायता मिलने की संभावना है. ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. पिच से गेंदबाजों को बाउंस के रूप में मदद मिल सकती है. इस पिच पर टी20 अंतरराष्ट्रीय पहली पारी का औसत स्कोर 136 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 91 है. इस स्टेडियम में सिर्फ दो ही टी20 इंटरनेशल मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने एक जीता और एक गंवाया हैं. आंकड़ों को देखते हुए आज हाई स्कोरिंग मैच हो सकता हैं. इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान नजर आया है. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\