क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch IND vs SA 1st T20 Live: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

अरुण जेटली स्टेडियम में तीन साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैदान पर जब आखिरी बार साल 2019 में टी20 मुकाबला खेला गया था तब उसमें बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया था. इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करते ही जीत दर्ज करने में सबसे बड़ा लक्ष्य जो हासिल किया गया है, वो 159 रन है. इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी.

How to Download Hotstar & Watch IND vs SA 1st T20 Live: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच आज से दिल्ली (Delhi) में पांच टी20 (T20) का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के स्थान पर कप्तान बनाए गए केएल राहुल (KL Rahul) चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. राहुक की जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को इस सीरीज के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इस सीरीज के लिए युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और उमरान मलिक (Umran Malik) के अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को मौका दिया गया है. IND vs SA 1st T20: आज के हाई वोल्टेज मुकाबले में बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, इन धुरंधरों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

अरुण जेटली स्टेडियम में तीन साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैदान पर जब आखिरी बार साल 2019 में टी20 मुकाबला खेला गया था तब उसमें बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया था. इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करते ही जीत दर्ज करने में सबसे बड़ा लक्ष्य जो हासिल किया गया है, वो 159 रन है. इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. आंकड़ों को देखते हुए आज हाई स्कोरिंग मैच हो सकता हैं. इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान नजर आया है. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).