How to Download Hotstar & Watch CSK vs PBKS IPL 2022 Match Live: सीएसके और पंजाब किंग्स मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच पर बल्‍लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है. यहां हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर आज रनों की बारिश हो सकती है. मौजूदा आईपीएल में दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को ज्‍यादा सफलता मिली है.

पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज चार बार की चैंपियन सीएसके (CSK) का मुकाबला पंजाब किंग्‍स (PBKS) से मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर होगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू से शुरू होगा. आईपीएल इतिहास में सीएसके ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया हैं और अपने पहले दो मुकाबले हार चुकी है. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले आज के मैच में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. IPL 2022, CSK vs PBKS: आज के महामुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, इन दिग्गजों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

पंजाब किंग्स की टीम में कुछ ‘बिग हिटर’ मौजूद हैं. ओडियन स्मिथ और शाहरूख खान भी गेंद बाहर पहुंचाने में मशहूर हैं. टीम में दो स्पिनरों राहुल चाहर और हरप्रीत बरार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और मैच के नतीजे में ये अहम कारक हो सकते हैं.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच पर बल्‍लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है. यहां हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर आज रनों की बारिश हो सकती है. मौजूदा आईपीएल में दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को ज्‍यादा सफलता मिली है. यहां ओस भी जमकर बरसी देखी गई है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना जरूर पसंद करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें