How to Download Hotstar & Watch CSK vs DC IPL 2021 Match Live: सीएसके और दिल्ली मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव
फैंस इस मैच का लुप्त ऑनलाइन Disney+Hotstar भी उठा सकते हैं. लाइवस्ट्रीम के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने Disney+ Hotstar के साथ पार्टनरशिप की है. फैंस आईपीएल के मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन पर Disney+ Hotstar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और मैच लाइव देख सकते हैं.
मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण में आज सीएसके (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में भिड़ेंगी. दोनों मौजूदा सीजन में अपना 13वां मुकाबला खेलेंगी. सीएसके और दिल्ली दोनों ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और ये नंबर एक और नंबर दो की लड़ाई है. IPL 2021: दिनेश कार्तिक ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, इस स्पेशल क्लब में हुए शामिल
फैंस इस मैच का लुप्त ऑनलाइन Disney+Hotstar भी उठा सकते हैं. लाइवस्ट्रीम के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने Disney+ Hotstar के साथ पार्टनरशिप की है. फैंस आईपीएल के मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन पर Disney+ Hotstar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और मैच लाइव देख सकते हैं.
बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.
अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:
1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.
2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.
3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.
4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.
5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.
हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2021 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2021 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2021 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
सीएसके 12 मैचों में 9 जीत के साथ पहले स्थान पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी 12 मैचों में 9 मुकाबले जीते है लेकिन नेट रन रेट के मामले में सीएसके से पीछे दूसरे स्थान पर हैं. सीएसके और दिल्ली इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगे. इससे पहले जब दोनों की टक्कर हुई थी, तब दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के हेड टू हेड की बात करें तो आईपीएल में दोनों टीमें 24 बार मैच खेल चुकी है. सीएसके ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 9 मुकाबले में जीत मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2021 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

