How to Download Hotstar & Watch SRH vs RR Live Match: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 26वें मुकाबले में रविवार यानि आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम ने अपने छह मुकाबलों में क्रमशः तीन जीत और तीन हार का सामना किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

SRH vs RR 26th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 26वें मुकाबले में रविवार यानि आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम ने अपने छह मुकाबलों में क्रमशः तीन जीत और तीन हार का सामना किया है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में आगाज तो धमाकेदार की, लेकिन दो मैचों के बाद वह जीत के पटरी से उतर गई. हाल यह है स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की अगुवाई में टीम ने अपने छह मुकाबलों में चार हार एवं अबतक महज दो जीत हासिल की है. अंकतालिका में जहां हैदराबाद की टीम 6 (+0.232) अंकों के साथ पांचवें स्थान पर स्थित है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 (-1.073) अंकों के साथ सातवें स्थान पर काबिज है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: विराट कोहली को Flying Kiss देकर चीयर करती दिखीं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप वाली ये स्पेशल फोटोज हुईं वायरल

ऐसे में आप सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में दोपहर 3.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 3.30 बजे से किया जाएगा.

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- MI vs DC 27th IPL Match 2020: रविवार को हाईवोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े