How to Download Hotstar & Watch RCB vs MI Live Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

आईपीएल 2020 के 10वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की अगुवाई कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान एवं आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस आमने-सामने है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

RCB vs MI 10th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 10वें हाई वोल्टेज मैच में सोमवार यानि आज भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाडी आमने-सामने खड़े हैं. जी हां आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 10वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) की अगुवाई कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान एवं आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आमने-सामने है. दोनों ही टीमें आज इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता के लिए मैदान में जोर आजमाइश करेंगी. आईपीएल 2020 में दोनों टीमों ने अबतक क्रमशः दो-दो मैच खेले हैं. जिनमें से दोनों ही टीमों को क्रमशः एक-एक जीत और एक-एक हार मिली है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: ऐतिहासिक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के

ऐसे में आप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | हमेशा से जानता था कि आईपीएल में बल्लेबाजी से स्टार बनेगा तेवतिया : कोच विजय यादव

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट