How to Download Hotstar & Watch RR vs SRH Live Match: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 40वें मुकाबले में गुरुवार यानि आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो राजस्थान की टीम जहां अपने 10 मुकाबलों के बाद छह हार और चार जीत के साथ 8 (-0.591) अंक लेकर अंकतालिका में छठवें स्थान पर स्थित है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

RR vs SRH 40th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 40वें मुकाबले में गुरुवार यानि आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो राजस्थान की टीम जहां अपने 10 मुकाबलों के बाद छह हार और चार जीत के साथ 8 (-0.591) अंक लेकर अंकतालिका में छठवें स्थान पर स्थित है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने नौ मुकाबलों के बाद तीन जीत एवं छह हार के बाद 6 (+0.008) अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर स्थित है. ऐसे में संभावनाएं जताई जा रहीं है कि दोनों टीमों के बीच होने वाला आज का मुकाबला काफी रोमांचक होगा.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आईपीएल में ‘Black Lives Matter’ आंदोलन को नजरअंदाज किए जाने से निराश हैं Jason Holder

ऐसे में आप राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में अबतक मैडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूचि

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े